Breaking News

मामूली विवाद पर चला चाकू, युवक की गई जान:

post

00 मृतक के परिजन व लोगों ने किया सुपेला थाने में हंगामा, दो युवक गिरफ्तार
भिलाई।
बाइक
से कट मारने की मामूली सी बात को लेकर दो लोगों ने एक युवक की चाकू गोदकर
बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक हलवाई का काम करता था और देर रात वो अपने घर
लौट रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजना व मोहल्ले वालों ने
सुपेला थाने में हंगामा करने लगे, समझाईश के बाद हुए शांत।

इस्लाम नगर
निवासी मृतक डोलो नायक सोमवार की रात को पैदल अपने घर जा रहा था। राजीव नगर
के पास आरोपी धर्मेंद्र कुमार शाहा और रुपेश कुमार लहराते हुए अपनी बाइक
चला रहे थे। मृतक ने इसे लेकर आपत्ति की तो दोनों आरोपियों ने विवाद करना
शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने अपने पास से चाकू निकाला और गले व सीने
पर वारकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल
पर पहंंची और शव को मरच्यूरी भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे
सीसीटीवी फुटेज को चेक किया और संदेह के आधार पर 10 लोगों को हिरासत में
लेकर पूछताछ की गई जिसमें धर्मेंद्र कुमार शाहा और रुपेश कुमार ने हत्या की
बात स्वीकार कर ली।
घटना की जानकारी लगने के बाद मृतक के परिवार वाले
और इस्लाम नगर के लोग सुपेला थाना पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की
मांगा को लेकर हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बताया कि वे
हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुके है, तब कहीं जाकर वे
शांत हुए। घटना की सबसे खास बात यह है कि दोनों आरोपी न तो मृतक को जानते
थे और न ही उनका कोई पुराना विवाद था।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner