Breaking News

नये साल से सभी जिलों में -आदर्श थाना-योजना होगी शुरू:

post

00 सभी जिलों में कम से एक थाने के लिये हो स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा- डीजीपी
 रायपुर
।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रदेश में सभी जिलों के थानों
को नागरिकों के अनुरूप आदर्श बनाने की अभिनव पहल की जा रही है। पुलिस
महानिदेशक श्री डीएम अवस्थी द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों को जारी निर्देश
में कहा गया है कि 1 जनवरी 2021 से नववर्ष के अवसर पर सभी जिलों में कम से
कम एक थाने को आदर्श पुलिस थाना घोषित किया जाये। आदर्श पुलिस थाना को
विकसित करने के लिये भवन की रूपरेखा एवं साफ-सफाई के साथ-साथ वहां पदस्थ
अधिकारी, कर्मचारियों से श्रेष्ठ व्यवहार की अपेक्षा रहेगी। थानों में इस
प्रकार की व्यवस्थाएं हों जिससे फरियादी को लगे कि उसकी समस्या पर
विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

 डीजीपी ने निर्देश दिये हैं कि थानों
में आदर्श स्थितियां होनी चाहिए। जैसे थाना प्रभारी एवं थाना के स्टाफ का
आचरण उच्च स्तर का होना चाहिए ताकि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़
सके। महिलाएं , बच्चे एवं सामान्य जन अपनी बात बैखौफ होकर आसानी से थाने
में कह सकें। गुण्डे बदमाश, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों एवं असामाजिक
तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई थाने के द्वारा की जाए। थाना भवन, परिसर
का रखरखाव ऐसा हो कि अंदर प्रवेश करते ही मन और मस्तिष्क पर सकारात्मक
प्रभाव पड़े। थानों के रिकॉर्ड एवं भवन का स्तर रखरखाव उच्च स्तर का रखा
जाए। थाने में निष्पक्ष एवं बिना किसी दवाब के त्वरित अपराध पंजीयन एवं
निराकरण किया जाए। क्षेत्र में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत नवाचार के कार्य
किये जाएं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner