Breaking News

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से 4 उम्मीदवार; अध्यक्ष अमित जोगी:

post

छत्तीसगढ़ के मरवाही उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन
19 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ जनता
कांग्रेस (जेसीसीजे) से अध्यक्ष अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा जोगी के अलावा
दो और उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। माना जा रहा है कि जाति विवाद के
पेंच को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

दरअसल, यह
मामला जोगी परिवार के दो प्रमाणपत्रों के विवाद को लेकर है। एक ओर जहां
ऋचा जोगी का जाति प्रमाणपत्र का विवाद है, वहीं अमित जोगी के जन्म
प्रमाणपत्र पर अंगुली उठी है। हलफनामे में गलत जानकारी देने के चलते कुछ
समय जेल में भी रह चुके हैं। ऋचा जोगी के जाति प्रमाणपत्र को मुंगेली की
जिला स्तरीय जांच समिति ने निलंबित कर दिया है।

... तो इनमें से एक हो सकते हैं उम्मीदवार
जोगी
परिवार को कहीं न कहीं आशंका है कि उनके प्रमाणपत्र का विवाद मरवाही
उपचुनाव में खलल डाल सकता है। इसे देखते हुए पुष्पेश्वरी तंवर और मूलचंद
सिंह का भी नामांकन कराया गया है। अगर जोगी परिवार से किसी का पर्चा निरस्त
होता है तो दोनों में से कोई एक जोगी कांग्रेस से उम्मीदवार होगा। हालांकि
स्थिति 19 नवंबर के बाद स्पष्ट हो जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के समय से विवाद
पूर्व
मुख्यमंत्री अजीत जोगी के समय से ही जाति का पेंच फंसा हुआ है। मरवाही
विधानसभा सीट एसटी के लिए आरक्षित है। अजीत जोगी यहां से हमेशा चुनाव लड़ते
आए। उनके जाति को लेकर भी चुनौती दी गई। राज्य की समिति ने उनके प्रमाणपत्र
को खारिज कर दिया। फिर मामला हाईकोर्ट में लंबित था, लेकिन निधन के बाद वह
भी खत्म हो गया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner