Breaking News

news Ropar:: पंजाब के रोपड़ में लगे खालिस्तानी झंडे, पुलिस ने हटाया:

post

रोपड़। पंजाब के रोपड़ स्थित मिनी सचिवालय परिसर के बाहर बुधवार सुबह खालिस्तान का बैनर मिला। यहां उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालयों के अलावा जिला अदालतें भी हैं। परिसर की चारदीवारी के बाहर लगे पेड़ों पर बैनर लगा दिया गया था।

पुलिस ने इसे सुबह करीब सात बजे हटा दिया। दक्षिणपंथी संगठनों के स्वयंसेवकों ने उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिस्तानी समर्थकों ने  इसके अलावे श्री आनंदपुर साहिब की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी जगह-जगह बैनर और झंडे लगाए हैं। झंडों को किसी प्रिंटिंग मशीन से प्रिंट नहीं कराया गया था। इसे हाथों से ही तैयार किया गया था। इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

पुलिस ने फिलहाल सभी झंडों और बैनरों को हटाते हुए अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर किसने इसे लगाया है। आपको बता दें कि फिलहाल किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner