Breaking News

news New Delhi:: रणधीर कपूर ने दिया शॉकिंग स्टेटमेंट, आलिया-रणबीर की शादी को लेकर आया बड़ा अपडेट:

post

नई दिल्ली, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में आज से यानी कि 13 अप्रैल से शुरू हो गई हैं। आज दोनों की मेहंदी सेरेमनी है जिसके लिए कपूर परिवार, आलिया के घर के लिए निकल गया है। नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहिनी, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और करण जौहर समेत परिवार के और भी लोग भट्ट परिवार के घर के लिए रवाना हो गए हैं। नीतू कपूर जब जा रही थीं तब उन्होंने मीडिया फोटोग्राफर्स को देखकर हाथ जोड़े थे। उनके साथ बेटी रिद्धिमा और पोती समायरा भी थीं। अब तक जो जानकारी हमारे पास थी उसके मुताबिक आज मेहंदी सेरेमनी के बाद कल यानी कि 14 अप्रैल को दोनों की शादी है।

हालांकि अब रणबीर के ताऊ जी यानी कि रणधीर कपूर ने शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि रणबीर की शादी कल नहीं है। उन्होंने शादी की डेट का खुलासा किया है। पिंकविला से बात करते हुए रणधीर ने कहा, 'रणबीर की शादी हो रही है, लेकिन आज नहीं। शादी 15 को है। मैं रणबीर के लिए काफी खुश हूं।' 

कब होगा रिसेप्शन

रणबीर से जब रिसेप्शन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'इस बारे में हम डिस्कस कर रहे हैं। मैं मुंबई आ रहा हूं। अभी मैं गोवा था। अब मुंबई आकर हम डिस्कशन करेंगे आज और फिर डिसाइड करेंगे।' इसका मतलब हो सकता है कि शादी के बाद रणबीर और आलिया अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी दें। हालांकि इस बारे में देखते हैं रणधीर बाद में क्या अपडेट देते हैं।

रणबीर और आलिया को शादी से पहले उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र के पहले गाने केसरिया से दोनों की झलक दिखाई है। इस वीडियो में दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करते हुए दोनों की शादी की बात को भी कन्फर्म किया है। दरअसल, प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ईशा (आलिया) और शिवा (रणबीर) को बहुत सारा प्यार, लक और लाइट क्योंकि दोनों आने वाले दिनों में स्पेशल जर्नी की शुरुआत करने वाले हैं। टीम ब्रह्मास्त्र की तरफ से इस सेलिब्रेशन को शुरू करते हैं। बता दें कि ये फिल्म आलिया और रणबीर के लिए काफी खास है क्योंकि इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में नजर आएंगे और साथ ही इसी की शूटिंग के दौरान ही आलिया और रणबीर एक-दूसरे के करीब आए थे और दोनों का रिलेशनशिप शुरू हुआ था।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner