Breaking News

news New Delhi:: शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को धोखाधड़ी केस में राहत, कोर्ट से मिली जमानत:

post

नई दिल्ली, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। एक्ट्रेस की मां धोखाधड़ी केस में फंस गई थीं और अब इस मामले में मुंबई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने धोखाधड़ी और क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट केस में एक्ट्रेस की मां को जमानत दे दी है। उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वॉरंट भी खारिज कर दिया गया है। ये खबर शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार के लिए राहत भरी है। बता दें, पहले एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस में फंसे थे। फिर उनकी मां धोखाधड़ी केस में फंस गई थीं।

क्या था पूरा मामला

पार्षद फिरोज आमरा, जो एक ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक हैं। उन्होंने शिल्पा शेट्टी की मां पर 21 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर केस दर्ज करवाया था। उनका कहना था कि एक्ट्रेस के पिता सुरेंद्र शेट्टी ने साल 2015 में उनसे 21 लाख  रुपये का लोन लिया था। लेकिन 2016 में उनके निधन के बाद शेट्टी परिवार ने इस लोन की राशि देने से साफ मना कर दिया था।

कोर्ट पहुंच गया केस

जब ये पूरा मामला कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी के साथ उनकी बहन शमिता और मां सुनंदा के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। हालांकि, सेशन कोर्ट ने बाद में इस मामले की जांच पर रोक लगा दी थी और सिर्फ सुनंदा शेट्टी पर केस जारी रखने का आदेश दिया था। अब इस मामले में शिल्पा की मां को बड़ी राहत मिल चुकी है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner