Breaking News

स्कूली छात्रा को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार:

post

रायपुर। राजधानी से शर्मसार करने वाली खबर है कि नवीन विधानी
नामक युवक नाबालिग स्कूली छात्राओं से दोस्ती कर लेता था और उन्हे धोखे में
रखकर अश्लील तस्वीर लेकर ब्लेकमेल करने लगता। एवज में वह पैसे की मांग भी
करने लगा था। तेलीबांधा थाना अंतर्गत पुलिस ने ब्लैकमेल के आरोपी नवीन
विधानी गिरफ्तार किया है।  आरोपी धमकी देकर 7 लाख रु वसूल कर चुका है।
आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तेलीबांधा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार महीने पहले महोबा बाजार निवासी नवीन
विधानी ने नाबालिग स्कूली छात्रा से दोस्ती किया और इसी बीच युवक ने वीआईपी
रोड स्थित विशाल नगर के शगुम फाम्र्स ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध
बनाया। इससे नाराज होकर युवती पुलिस में शिकायत करने जा रही थी तभी युवक ने
उसे रोक लिया और शादी करने का वादा करके वहां से चला गया। शरीरिक संबंध
बनाने के दौरान नवीन ने उसकी कुछ अश्लील फोटो ले ली थी। कुछ दिनों के बाद
युवक ने फिर से युवती को अपने सांझे में लिया युवती का फायदा उठाने की
सोची। जब युवती ने इंकार किया तो उसने कहा कि मैं तुम्हारी तस्वीरें वायरल
कर दूंगा। तस्वीरों की बात सामने आने के बाद युवक ने उसे ब्लैकमेलिंग करते
हुए उससे रुपये मांगे जिस पर नाबालिग युवती ने उसे अब तक 7 लाख रुपये दे
चुकी थी। इसके बाद भी नवीन द्वारा रुपये मांगे जाने से परेशान होकर उसने
घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और तेलीबांधा थाने में नवीन के खिलाफ
मामला दर्ज करवाया। तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी नवीन के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner