Breaking News

मायके जाने की जिद के कारण पति ने कर दी पत्नी की हत्या:

post

रायपुर। 19 वर्षीय पत्नी हेमलता के केवल मायके जाने की जिद में हुए विवाद
के चलते पति होरीलाल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मामला मंदिर हसौद थाना
क्षेत्र के ग्राम नारा का है जहां पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया
है।
मंदिर हसौद थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने बताया कि 2018 में
समाजिक रीति रिवाज से हेमलता और होरीलाल की शादी हुई थी। कुछ दिनों के बाद
से दोनों के बीच विवाद होता था और 9 दिसंबर को हेमलता के मायके जाने की बात
पर पति होरीलाल के साथ विवाद होने लगा।

मामला इतना बढ़ गया कि आक्रोश में
आकर होरीलाल ने अपनी 19 वर्षीय पत्नी हेमलता की गला दबाकर हत्या कर दी।
सूचना मिली कि हेमलता का शव उसी के घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों
में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम
के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि हेमलता
की मौत गला दबाने की वजह से हुई। पुलिस ने मृतिका के पति होरीलाल से पूछताछ
की तो पहले तो वह पुलिस को गुमराह करते रहा, लेकिन जब उसने कड़ाई बरती तब
बुधवार को उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में होरीलाल ने पुलिस
को बताया कि उसकी पत्नी मृतिका हेमलता मायके जाने को लेकर झगड़ा-लड़ाई करती
थी, इसी बात के कारण वह गुस्से में आ गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner