Breaking News

Korba (खबरीलाल न्यूज़) :: EoW ने कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष के ठिकानों पर दी दबिश :

post

khabrilalकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। कटघोरा में EOW की टीम ने नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल और नगर सैनिक दिलीप केंवट के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें दोनों स्थानों पर दस्तावेजों की पड़ताल और पूछताछ कर रही हैं। इस कार्रवाई को प्रदेश के बहुचर्चित जिला खनिज न्यास (DMF) घोटाले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, छापेमारी का वास्तविक कारण क्या है और दोनों ठिकानों पर किस मामले में जांच चल रही है, इसे लेकर EOW की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी की टीम कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल के निवास पर पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम ने उनके घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच शुरू की। अधिकारियों की ओर से आर्थिक लेनदेन से संबंधित जानकारियों की पड़ताल किए जाने की भी चर्चा है। नगर पालिका अध्यक्ष के निवास पर जांच एजेंसी की कार्रवाई की खबर सामने आते ही राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई। हालांकि, राज जायसवाल के निवास से किसी दस्तावेज या अन्य सामग्री की जब्ती की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

खबर का अपडेट EoW के आधिकारिक जानकारी आने के बाद उपलब्ध होगी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner