0 अधिक एवरेज,कम वजन,नया लुक के साथ आधुनिक मॉडल
नई दिल्ली।
दुपहिया स्कूटरेट की अग्रणी कंपनी होंडा ने अपना नया स्कूटर 2021 विजन 110
बाजार में पेश किया । कंपनी ने इस स्कूटर में कुछ तकनीकी बदलाव किये हैं,
जो इसे पिछले मॉडल से बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस स्कूटर को
नया लुक दिया है जो पिछले मॉडल के मुकाबले वजन में हल्का और मजबूत है।
होंडा
ने अपने नये विजन 110 का लुक और डिजाइन को पहले जैसा ही रखा है. लेकिन इस
नये मॉडल में कंपनी ने एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और की-लेस (बिना चाबी
के) इग्निशन स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम का प्रयोग किया है, जो इस स्कूटर को
पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा आधुनिक बनाता है.
होंडा विजन 110 स्कूटर
में कंपनी ने 110 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त एयर कूल्ड इंजन
दिया है, जो 7500 आरपीएम पर 8.6 बीएचपी का पावर जेनरेट करता है। कंपनी का
दावा है कि यह स्कूटर पिछले मॉडल के मुकाबले लगभग 5 प्रतिशत तक कम ईंधन का
खपत करता है। इस स्कूटर का माइलेज भी पहले से बढ़ गया है। रिपोट्र्स के
अनुसार, यह स्कूटर 55 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज प्रदान करती है। नये
चेसिस और फ्रेम के चलते स्कूटर का वजन भी पहले से कम हो गया है. इसमें 4.9
लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस स्कूटर की लंबाई 1,925एमएम,
चौड़ाई 686एमएम और उंचाई 1,115एमएम है।

Journalist खबरीलाल