Breaking News

News New Delhi:: उड़ती फ्लाइट का दरवाजा अचानक खुल गया, यात्रियों ने दिखाई बहादुरी:

post

नई दिल्ली, उड़ती फ्लाइट से जुड़े ऐसे चौंकाने वाले वाकये सामने आ जाते हैं जो काफी चर्चा में आ जाते हैं। वैसे तो लोग फ्लाइट में आराम और लग्जरी जरूर ढूंढते हैं, लेकिन कई बार उनके साथ धोखा हो जाता है। हाल ही में ब्राजील की एक फ्लाइट से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यह फ्लाइट हवा में थी, तभी इसका अचानक गेट खुल गया। इसके बाद वह हुआ जो हैरान करने वाला था।

दरअसल, यह घटना ब्राजील के एक शहर की है। द मेट्रो की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना तब हुई थी जब यह टेक ऑफ हो चुकी थी। हालांकि यह प्लेन काफी छोटी थी और इसमें कुल 12 लोग ही बैठे थे। रिपोर्ट के मुताबिक प्लेन को रियो ब्रैंको में लैंड करना था। यह प्लेन ऊंचाई पर थी तभी अचानक यात्रियों ने देखा कि प्लेन का दरवाजा खुल गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना पिछले मंगलवार की है। इस प्लेन का दरवाजा जैसे ही खुला यात्री डर गए। लेकिन इसी दौरान प्लेन में बैठे दो यात्री उठे और दोनों तरफ से गेट को पकड़ लिया। गनीमत यह रही कि गेट को थोड़ी ही देर में बंद कर दिया गया। इसके बाद जब प्लेन ने सुरक्षित लैंड किया तो उसे ठीक किया गया। बताया गया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक आधिकारिक तौर पर यह बताया गया कि एक सपोर्ट केबल के टूटने की वजह से प्लेन में यह घटना हुई थी। इस घटना के बाद प्लेन के पायलट ने इंजन को डिक्टिवेट कर दिया था और सेफ लैंडिंग हो गई।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner