सुकमा। रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास
शाखा में पदस्थ बाबू रेवेंद्र देवांगन पर निलंबन की गाज गिरी। सुकमा
कलेक्टर ने इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए यह कार्रवाई की।
गुरुवार
को जिला मुख्यालय में एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक बाबू रिश्वत
मांग रहा था। मूलरूप से जनपद पंचायत सुकमा में पदस्थ रेवेंद्र देवांगन
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा में बाबू पद पर कार्य संपादित कर रहा था।
कार्य के दौरान किसी कर्मचारी से एरियर्स निकालने के एवज में पैसे मांग रहा
था। इसका वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर विनित नंदनवार ने संज्ञान में लिया
और तत्काल उसे निलंबित कर दिया।

Journalist खबरीलाल