Breaking News

विशाल 26 अप्रैल को मेरी शादी है, मुझे भगा ले जाना, 10 रुपये के नोट पर कुसुम का लिखा मैसेज वायरल:

post

आज
कल सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। आए दिन
इंटरनेट पर अजीबोगरीब वीडियो, मैसेज और लेटर वायरल होते रहते हैं। कुछ साल
पहले 10 रुपये के नोट पर ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ लिखा हुआ मैसेज खूब वायरल
हुआ था। अब एक बार फिर एक गर्लफ्रेंड का अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए 10 रुपये
के नोट पर लिखा मैसेज वायरल हो रहा है। अब इस मैसेज को लोग अलग-अलग सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। 

दुनिया भर में करेंसी नोट्स को देश की अर्थव्यवस्था का रीढ़ कहा जाता है।
लेकिन भारत में करेंसी नोट्स लोगों के लिए अपने संदेश लिखने का जरिया बन गए
हैं। लोग अपने संदेश को अपने प्रेमी तक पहुंचाने के लिए इन नोटों का
इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इन नोटों पर लोगों
के अपनों के लिए लिखे संदेश कई बार वायरल हो चुके हैं और एक बार फिर ऐसा ही
हुआ है। 

इस कड़ी में अब कुसुम ने अपने दिल की बात 10 रुपये के नोट के माध्यम से
अपने प्रेमी तक पहुंचाने की कोशिश की है। कुसुम को अपने दिल की बात अपने
प्रेमी विशाल तक पहुंचानी थी, तो उसने सीधे अपना मैसेज 10 रुपये के नोट पर
लिखा। 

अब कुसुम का अपने प्रेमी के लिए नोट पर लिखा लव लेटर वायरल हो गया
है। इस लेटर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। दरअसल, कुसुम ने
10 रुपये के नोट पर लिखा है, ‘बिशाल, मेरी शादी 26 अप्रैल को है। मुझे भगा
के ले जाना। मैं तुम्हें प्यार करती हूं। तुम्हारी कुसुम। 

अब कुसुम का लिखा यह मैसेज उसके प्रेमी विशाल तक पहुंचे या न पहुंचे, लेकिन
सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे
हैं। इसके साथ ही यूजर्स मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। 

इस
नोट को ट्विटर पर  @vipul2777 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस नोट
को पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘ट्विटर अपनी ताकत दिखाओ। 26 अप्रैल के पहले
कुसुम का ये मैसेज विशाल तक पहुंचाना है। दो प्यार करने वाले को मिलाना है।
कृपया ये अपने जानने वाले सभी विशाल नाम के लड़कों को टैग करो। 

इससे पहले भी इस तरह नोट पर लिखे मैसेज वायरल हो चुके हैं। कुछ साल पहले 10
रुपये के नोट पर ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ लिखा हुआ मैसेज वायरल हुआ था।
जबकि कुछ महीने पहले वैलेंटाइन्स डे पर 20 रुपये के नोट पर 'राशी बेवफा है'
लिखा हुआ वायरल हुआ था। इस पर भी लोगों ने जमकर मीम्स बनाए थे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner