Breaking News

News raipur:: मौसम में हुआ बदलाव आने वाले दो दिनों में भी होगी हल्की बारिश:

post

 रायपुर । प्रदेश के ऊपर बने
चक्रीय चक्रवात की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। इसके चलते गुरुवार देर
रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।
इससे शुक्रवार सुबह मौसम में ठंडक रही और रायपुर सहित प्रदेश भर में अधिकतम
और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। शुक्रवार को रायपुर के अधिकतम
तापमान में सामान्य से पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में सामान्य से चार
डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन इससे लोगों को उमस से राहत नहीं मिली।
मौसम में आए बदलाव की वजह से पखांजूर में 7 सेमी, सरायपाली 4 सेमी, धमधा 3
सेमी, राजनांदगांव 2 सेमी, दुर्ग-रायपुर 1 सेमी के साथ ही प्रदेश के अन्य
क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार

मौसम
विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में भी प्रदेश के विभिन्न
क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं। हालांकि अधिकम व न्यूनतम
तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। गुरुवार शाम को मौसम में आए बदलाव
की वजह से भले ही रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, कांकेर सहित प्रदेश भर में
हल्की वर्षा हुई। कुछ क्षेत्रों में तो शुक्रवार सुबह भी हल्की वर्षा दर्ज
की गई।

आज भी बौछारें संभव

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा
ने बताया कि ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है। इसके चलते ही शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्न
क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही वर्षा का
क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner