दुर्ग। ग्राम अरसनारा स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में अज्ञात चोर ने हाथ साफ
करते हुए आंगनबाड़ी से गैस सिलेंडर, चूल्हा, और राशन के कुछ सामान लेकर
फरार हो गया। नंदिनी थाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अज्ञात चोर के खिलाफ
मामला दर्ज करवाई है।
नंदिनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन कोसरे ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते
हुए बताया कि बुधवार को आंगनबाड़ी बंदकर बैठक में शामिल होने के लिए ग्राम
बोड़ेगांव गई थी। वहां से वापस लौटी तो उसे आंगनबाड़ी केंद्र का ताला टूटा
मिला। उसने उप सरपंच बीरबल मारकंडेय और पंच विनोद जांगड़े को बुलाया अंदर
जाकर देखा तो गैस सिलेंंडर, गैस चूल्हा और राशन आदि नहीं थे। चोरी गए सामान
की कीमत साढ़े तीन हजार रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोर के
खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

Journalist खबरीलाल