Breaking News

News Raipur:: विधायक से मिलने पहुंचीं बुजुर्ग महिला तो हुआ ये:

post

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लोगों की समस्‍याओं को जानने के लिए विधायक विकास उपाध्‍याय ने सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत की है। इस जनसंपर्क यात्रा के दौरान उस समय अजीबोगरीब स्थिति निर्मित हुई जब एक महिला तपती धूप में खुले पांव विधायक उपाध्याय से मिलने पहुंची, जिसे देख विधायक ने पूछा आपके पैर में चप्पल नहीं है और तत्काल उन्होंने एक दुकान से चप्पल मंगवा कर खुद ही उस महिला को अपने हाथों से पहनाया। यह देख महिलाओं ने कहा कि हमारे दुख दर्द को सुनने और समझने वाला पहली बार कोई जनप्रतिनिधि मिला है। बता दें कि विकास उपाध्याय के इस जनसंपर्क में महिलाओं की संख्या अधिक दिखाई दे रही है। वजह यह भी है कि वह खुद कहीं जा नहीं सकते, ऐसे में जब क्षेत्र का विधायक खुद ही उनके बीच पहुंच रहा है तो उनका प्रयास यह है कि ये महिलाएं खुद ही अपनी समस्याओं को लेकर विधायक से सीधी बात करें। बता दें कि विधायक विकास उपाध्याय लगातार सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान विभिन्न वार्डों का रोज दौरा कर रहे हैं। इस बीच रविवार को विधायक वार्ड नंबर 24 में पहुंचे, जहां काफी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पानी से लेकर विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। इन समस्‍याओं का उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर त्वरित निदान किया। विधायक विकास उपाध्याय का सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा इस कदर प्रचलित हो गया है कि क्षेत्र के लोग सुबह से ही उनके निवास में पहुंचकर अपने क्षेत्र में आने आमंत्रित कर रहे हैं। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा इस जनसंपर्क को लगातार जारी रखते हुए तब तक करते रहेंगे जब तक अंतिम व्यक्ति संतुष्ट नहीं हो जाता।

विधायक विकास उपाध्याय आज सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड नंबर 24 पहुंच कर आम लोगों से रूबरू हुए इस बीच उन्होंने वार्ड के लोगों से समस्याओं को लेकर चर्चा की इसके पहले की वह वार्ड में पहुंचते वार्ड की महिलाओं ने उनके बंगले में पहुंचकर उनके वार्ड में आने का अनुरोध किया था। विकास उपाध्याय के द्वारा चलाई जा रही, सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा लोगों के बीच काफी प्रशंसा की जा रही है विकास उपाध्याय रविवार वार्ड नंबर 24 में पहुंचने के बाद खुद ही कई गलियों में घुसकर लोगों से मुलाकात कर समस्याओं के संबंध में पूछताछ की इसके अलावा जगह जगह उनसे चर्चा की। लोग अपनी बातों को विधायक के समक्ष रखने इंतजार कर रहे थे और जब तक सभी लोगों से चर्चा ना हो गई तब तक विकास उपाध्यक्ष वार्ड में डटे रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner