Breaking News

News Bilaspur:: लड्डू नहीं मिलने पर बरातियों ने लड़की पक्ष को जमकर पीटा, दोनों पक्ष पहुंचा थाने:

post

 बिलासपुर। मुंगेली जिले में शादी समारोह के दौरान
लड्डू नहीं मिलने पर बरातियों ने झगड़ा शुरू कर दिया। धीरे-धीरे वर-वधु पक्ष
के बीच जमकर मारपीट हो गई। बरातियों को पिटते हुए देखकर दूल्हा नाराज होकर
मंडप से उठकर घर से बाहर निकल गया। फिर दोनों पक्ष सिटी कोतवाली थाना
पहुंच गए। एक दूसरे पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस की समझाइश के
बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस की उपस्थिति में दूल्हा-दुल्हन ने सात
फेरे लिए। ग्राम पंचायत चारभाठा के रहने वाले रामभज साहू की बेटी
कुंती का विवाह बेमेतरा जिले के मुरता गांव निवासी गुनीराम साहू के बेटे
सूरज साहू से तय हुई थी। सोमवार की शाम बरात चारभाठा पहुंची। डीजे में
नाचने के बाद बरातियों को खाना परोसा जा रहा था। खाने में लड्डू नहीं मिलने
पर वर पक्ष विरोध करने लगा और लड्डू की मांग पर अड़ गए। लड़की पक्ष ने लड्डू
नहीं होने की बात कही। लड्डू नहीं मिलने से नाराज वर पक्ष के लोगों ने
हंगामा शुरू कर दिया। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में
जमकर मारपीट शुरू हो गई। बरातियों को मार खाते हुए देखकर दूल्हा भी मंडप से उठ गया और गुस्से में
आकर घर से बाहर निकल गया। वह शादी करने से इंकार करते हुए बराती वापस
लौटाने की बात करने लगा। इसके बाद लड़की-लड़का पक्ष सिटी कोतवाली थाना पहुंच
गए। एक दूसरे के खिलाफ अपराध दर्ज करवाने की मांग पर अड़े रहे।

पुलिस सुरक्षा में हुई शादी

माहौल खराब होते देखकर पुलिस की टीम शादी घर पहुंची और दोनों पक्षों से
बातचीत की गई। साथ ही पुलिस ने समझाईश भी दी। ताकि किसी को कोई नुकसान न
हो। इसके बाद पुलिस की उपस्थिति में दूल्हा-दूल्हन ने सात फेरे लिए।
पुलिसकर्मियों ने वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। दोनों समधी आपस में एक
दूसरे के साथ गले मिले। फिर दूल्हन को लेकर चले गए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner