Breaking News

News Raipur:: रायपुर के महापौर जन्मदिन का केक देखकर गदगद हो गए , सहदेव के गाने पर थिरके:

post

 रायपुर । रायपुर के महापौर एजाज
ढेबर के लिए उनका इस बार का जन्मदिन बहुत विशेष रहा। उन्होंने आज 111 फुट
लंबा और लगभग एक टन वजनी केक काटा। ये केक पांच घंटे के भीतर बना। केक
देखकर महापौर के चेहरे पर आश्चर्य दिखने लगा था। बिलासपुर से आए महापौर के
समर्थक नवीन कुमार ने यह केक तैयार करवाया था। जिसे काटकर महापौर ने
जन्मदिन मनाया।

निगम मुख्यालय जैसा दिख रहा था केक, लगी थी भूपेश-एजाज की 100 तस्वीरें

केक
की पूरी आकृति निगम मुख्यालय की तरह बनाई गई थी। 111 फुट लंबे इस केक का
कुल वजन लगभग एक हजार किलो का था। नवीन ने बताया कि छत्तीसगढ़ में इससे पहले
100 फुट तक केक बना था। उस दृष्टिकोण से ये अब तक का सबसे बड़ा केक है। केक
का लिए क्रीम सहित अन्य सामान बिलासपुर से लेकर रायपुर लाया गया था। इसे
बनाने वाले शेफ ने बताया कि इंडोर स्टेडियम में इस केक को बनाने का काम
सुबह पांच बजे शुरू किया गया था। दोपहर 12 बजे के बाद ये काम पूरा हो पाया।
इसमें मुख्यमंत्री और महापौर की 100 से अधिक तस्वीरों का उपयोग किया गया।
इसके अतिरिक्त निगम के कामों की तस्वीरें भी इसमें लगाई गई हैं। केक की
कीमत दो लाख रुपये तक है।

महापौर ने की नाले की सफाई

रविवार को महापौर ने
अपने जन्मदिन की सुबह सिविल लाइन के नाले में सफाई से की। उन्होंने मिनी
बुलडोजर के माध्यम से नाले की सफाई की। महापौर ने कहा कि मैं अपने जन्मदिन
पर राजधानी रायपुर को देश के नंबर वन शहर के रूप में स्थापित करने के
संकल्पित हूं, इसे मजबूती देते हुए सफाई मित्रों के साथ सिविल लाइन से
गुजरने वाले नाले की मैंने खुद सफाई की। इस दौरान उनके समर्थकों ने कंकाली
माता मंदिर में महापौर के दीर्घायु होने के लिए हवन पूजन भी किया।

सहदेव के गाने पर थिरके महापौर

राजधानी में
श्रमिक दिवस एक अलग अंदाज में मनाया गया। इंडोर स्टेडियम में आयोजित
कार्यक्रम में बस्तर के कलाकार सहदेव दिरदो ने 'बसपन" का प्यार गीत को गाकर
सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सहदेव को देखकर भीड़ ने शोर मचाना शुरू कर
दिया। इस दौरान मंच पर एजाज ढेबर भी थिरकने से स्वयं को नहीं रोक पाए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner