Breaking News

News Ambikapur:: आज तीन गांवों में मुख्यमंत्री की भेंट-मुलाकात:

post

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी विधानसभा
दौरे के दूसरे दिन बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में
लोगों से भेंट मुलाकात करेंगे। पहले दिन ही मुख्यमंत्री का अलग अंदाज
ग्रामीणों को इस कदर भाया कि वे मुख्यमंत्री के नजदीक जाकर सेल्फी लेने से
भी पीछे नहीं हटे, ऐसे में दूसरे दिन प्रस्तावित ग्रामों में मुख्यमंत्री
का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रात्रि विश्राम
राजपुर में किया। यहां पे अधिकारियों की बैठक लेंगे बोधन या योजना के तहत
किसानों को आनलाइन राशि का भुगतान करने के बाद मुख्यमंत्री ,हेलीकाप्टर से
रामनुजंगज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोरा पहुंचेंगे। यहां गांव भ्रमण तथा
जनता से भेंट मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोपहर में मुख्यमंत्री
रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम सनावल जाएंगे।सनावल, छत्तीसगढ़ के पूर्व
गृहमंत्री व वर्तमान राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम का गृहग्राम है। नेताम
को हराकर ही कांग्रेस के बृहस्पत सिंह इस क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए
हैं ऐसे में मुख्यमंत्री के सनावल प्रवास पर सबकी निगाहें हैं। मुख्यमंत्री
इस क्षेत्र को बड़ी सौगात दे सकते हैं दिन के अंतिम पड़ाव में मुख्यमंत्री
का हेलीकाप्टर आरागाही में उतरेगा। यहां बांग्ला समाज के लोग ज्यादा निवास
करते है। बांग्लादेश के अस्तित्व में आने से पहले शरणार्थी के रूप में ये
लोग यहां आए थे। अब यही की संस्कृति से रच बस गए हैं उनके बीच भी
मुख्यमंत्री का प्रवास संभावित है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner