Breaking News

News Mahasamund:: तेंदूपत्ता तोड़ने गए 10 ग्रामीणों को लकड़बग्घे ने किया घायल:

post

 महासमुंद। 
तेंदूपत्ता तोड़ाई में ग्रामीण जन जुट गए हैं। ग्रामीणों के दिन की शुरुआत
जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ाई से हो रही है। वहीं मानव-जानवर संघर्ष की घटनाएं
भी अब सामने आने लगी है। गुरुवार सुबह पांच बजे पिथौरा वन परिक्षेत्र के
ग्राम बेल्डीह, गिरना, छिदौली के ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने पास के जंगल गए
थे। यहां लकड़बग्घे ने हमला किया। बताया गया है कि लकड़बग्घे ने बेल्डीह के तीन ग्रामीणों पर हमला कर चोट
पहुंचाया। इसके बाद लकड़बग्घे ने आगे छिन्दौली के सात ग्रामीणों पर हमला
किया। हमले में 10 लोग घायल हुए हैं। जिनमे तीन महिलाएं भी हैं। जिनमें से
एक की हालत गंभीर है। हमले में घायल 10 लोगों का पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र
में उपचार किया जा रहा है। वहीं
गुरुवार रात लघुशंका के लिए गबर से बाहर निकले छिन्दौली निवासी भुवनेश्वर
रात्रे 55 पर लकड़बग्घे ने हमला किया। गंभीर रूप से घायल भुवनेश्वर को
पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया
है। घटना के बाद से दहशत का माहौल है। वन
परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा जयकांत गंडेचा ने बताया कि बढ़ती गर्मी से
लकड़बग्घा हिंसक हो गया है। वन अमले ने पीड़ितों को तात्कालिक सहायता राशि
पांच पांच सौ रुपये प्रदान की। ज्ञात हो कि प्रदेशभर में बुधवार से हरा
सोने कहे जाने वाले तेंदूपत्ता की खरीदी शुरू हो चुकी है। ग्रामीण जन
जंगलों से तेंदूपत्ता तोड़कर घरों में बंडल बनाकर बेचते हैं। शासन से इस
वर्ष तेंदूपत्ता का भुगतान प्रति सैकड़ा चार सौ रुपये की दर से किया जाएगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner