Breaking News

news Ambikapur:: इंटरनेट की दुनिया में खोए बच्चों को नाट्य विधा से जोड़ने का प्रयास:

post

अंबिकापुर। भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा द्वारा बच्चों को
गर्मी की छुट्टी में मोबाइल की दुनिया से अलग रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने
की पहल की गई है। इस कड़ी में उन्हें नाटक की विधा से जोड़ने नाट्य
प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत की गई है। दस दिनों तक चलने वाले इस बाल नाट्य
शिविर का शुभारंभ स्थानीय विवेकानंद स्कूल में मंगलवार को किया गया। शिविर
में अनुभवी रंगकर्मी नाटक और इससे जुड़ी बारीकियों से बच्चों को अवगत
कराएंगे। शिविर का उद्घाटन विवेकानंद आश्रम के प्रमुख स्वामी तन्मयानंद ने
किया। मुख्य अतिथि स्वामी तन्मयानंद ने कहा कि इंटरनेट की दुनिया में यह
देखना बहुत महत्वपूर्ण है कि हमें अच्छाई को ही ग्रहण करना है। महापुरुषों
की जीवनियां हमारे लिए बहुत प्रेरणादायक हैं। इसलिए हमें महापुरुषों की
जीवनी भी पढ़नी चाहिए उनके जीवन का अनुसरण भी करना चाहिए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner