Breaking News

News bijapur:: पुल के पास मिला पांच किलो आइईडी, जवानों ने किया डिफ्यूज:

post

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले
में सीआरपीएफ बल और जिला बल को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने गश्‍त
के दौरान नक्‍सलियों द्वारा लगाए गए पांच किलो आइईडी बम को बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि यह आइईडी इंद्रावती नदी पर बन रहे पुल के पास मिला है।
जवानों ने इस आइईडी को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया है। बीजापुर के
एएसपी पंकज शुक्‍ला ने इस घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार
जिला बीजापुर के थाना नेलसनार क्षेत्रांतर्गत सीआरपीएफ 165 बटालियन एवं
जिला बल की संयुक्त पार्टी को सूचना मिली थी कि बंगोली निर्माणाधीन
इंद्रावती पुल के समीप नक्सलियों द्वारा प्रेशर आइईडी लगाया है। इसी आधार
पर गुरुवार सुबह जवानों की संयुक्त पार्टी गश्त पर निकली‌ थी। जवानों ने
प्रेशर आइईडी बम को निर्माणाधीन पुल के समीप खोज निकाला तथा प्लांट किये
स्थल के पास बम निरोधक दस्ते द्वारा प्रेशर आइईडी को निष्क्रिय किया गया।

एएसपी
पंकज शुक्ला ने बताया कि आईईडी लगाने की सूचना पर सीआरपीएफ व जिला पुलिस
की संयुक्त टीम गश्त सर्चिंग, डिमाइनिंग पर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान
ग्राम फुंडरी में इंद्रावती नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास बंगोली की ओर
जाने वाले मार्ग पर नक्‍सलियों द्वारा लगाए गए 1 नग प्रेशर कुकर आईईडी लगभग
5 किग्रा. को बरामद कर बीडीएस टीम द्वारा मौके पर निष्क्रिय किया गया।
मौके पर सर्चिंग, डीमाइंनिंग जारी है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner