Breaking News

बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 30 घायल:

post

पालनपुर (गुजरात). गुजरात के बनासकांठा जिले में पालनपुर
कस्बे के पास रविवार को एक बस के ट्रक से टकरा जाने से दो बस यात्रियों और
उसके चालक की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी
दी. हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ जब निजी लग्जरी बस राजस्थान के रामसिन से
गुजरात के अहमदाबाद की तरफ जा रही थी. पालनपुर थाने के एक अधिकारी ने
बताया कि ट्रक चालक अहमदाबाद से करीब 150 किलोमीटर दूर कनोदर गांव के पास
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे ट्रक लगा रहा था, तभी बस ने उसे पीछे से
टक्कर मार दी. हादसे में बस में सवार दो यात्रियों और उसके चालक की मौके
पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच
थी.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner