Breaking News

News New Delhi:: दो सिख व्यापारियों को गोलियों से भूना, दोनों की मौत:

post

नई दिल्ली, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो सिख व्यापारियों की अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय दोनों व्यापारी अपनी दुकान के अंदर बैठे हुए थे, ठीक इसी दौरान बाइक पर सवार दो कातिलों ने दुकान के अंदर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और थोड़ी देर बाद दोनों फरार हो गए। इधर दोनों व्यापारियों की मौत हो गई।

दरअसल, यह घटना खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों व्यापारी वहां के बाड़ा बाजार नामक एक जगह पर अपनी दुकान चला रहे थे। इनका नाम कुलजीत सिंह (42) और रणजीत सिंह (38) हैं। पेशावर पुलिस ने बताया कि मारे गए दोनों सिख सरबंद के बाटा ताल बाजार में मसाले बेचने वाले दुकानदार थे। दोनों दुकान में ही थे कि इसी दौरान बाइक पर आए दो कातिलों ने दुकान के अंदर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू की। फिलहाल अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना के बाद खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने हमले की निंदा की है और हमलावरों को पकड़ने के पुलिस को निर्देश दिए। उन्होंने घटना को समुदायों के बीच विश्वास भंग करने की साजिश करार दिया। खान ने कहा कि मृतकों के परिवारों को न्याय दिलाया जाएगा।

इधर भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने कहा कि पाकिस्तान में सिखों को डराया जा रहा है कि वह पेशावर छोड़ दें। इस बारे में कई बार पाकिस्तान सरकार को कहा भी गया लेकिन वह कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सिखों की गिनती थोड़ी है, इसलिए उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बता दें कि पेशावर में सिख समुदाय के करीब 15 हजार लोग रहते हैं। इनमें से अधिकांश प्रांतीय राजधानी के समीप जोगन शाह में रहते हैं। पेशावर में रहने वाले सिख समुदाय के अधिकांश लोग व्यापार करते हैं। कुछ फार्मेसी भी चलाते हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner