Breaking News

News New Delhi:: ब्रेकअप की खबरों के बीच एक बार फिर चर्चा में सिद्धार्थ-कियारा:

post

नई दिल्ली, इन दिनों कियारा आडवाणी अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड गलियारों में कई दिनों से सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा की ब्रेकअप की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि सिद्धार्थ और कियारा दोनों ने ही इस मामले पर कुछ नहीं कहा है और चुप्पी साधे हुए हैं। इतना ही नहीं, ब्रेकअप की खबरों के बीच दोनों को एक साथ ईद पार्टी में भी स्पॉट भी किया गया था। एक बार फिर दोनों चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा और उनकी फिल्म का समर्थन किया है।

कियारा को ऐसे सपोर्ट करते नजर आए सिद्धार्थ

कियारा की फिल्म 'भूलभूलैया 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है जिसके प्रमोशन में वो काफी व्यस्त हैं और खूब मेहनत कर रही हैं। इसी बीच कियारा फिल्म प्रमोशन के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव आई और फैंस से ढेर सारी बातें भी कीं। बस यहीं से फैंस को कियारा और सिद्धार्थ का एक लिंक नजर आया और इसे चर्चा का विषय बना लिया। दरअसल, कियारा के इस लाइव सेशन को सिद्धार्थ ने भी देखा और साथ ही उन्हें चीयर भी किया। सिद्धार्थ ने कियारा के लाइव सेशन वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कम ऑन'।

जीत लिया फैंस का दिल

बस फिर क्या था, सिद्धार्थ के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर उनपर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, 'सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी का लाइव सेशन देखा और कमेंट भी किया, लवली।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बॉयफ्रेंड जो अपनी गर्लफ्रेंड का सपोर्ट करता है।' वहीं, एक यूजर ने तो लिख दिया कि सिद्धार्थ परफेक्ट बॉयफ्रेंड गोल्स दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट

सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही अमेजन प्राइम पर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के जरिए डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। वहीं कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा कियारा साउथ एक्टर राम चरण के साथ फिल्म 'आरसी 15' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner