Breaking News

एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या:

post

00 चश्मदीद गवाह की हालत गंभीर
रायपुर।
अज्ञात हमलावरों ने घर
में सो रहे एक ही परिवार के परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी इस
हत्याकांड के चश्मदीद गवाह 11 वर्षीय बालक पर भी हमला किया गया है जिसे
अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा
रही है। इस मामले में अमलेश्वर पुलिस दुर्ग और रायपुर पुलिस अज्ञात
हमलावरों की तलाश कर ही है।

पिछले कुछ दिनो से राजधानी रायपुर में
अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है हालांकि  पुलिस बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के
लिये अपनी ओर से भरसक प्रयास कर रही है बावजूद इसके अपराधियों के हौसले
बुलंद हैं। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा
पसरा है। यद्यपि घटना स्थल दुर्ग जिले में आता है चूंकि गांव रायपुर और
दुर्ग की सीमा पर है इसलिये भी यह हत्याकांड पुलिस के लिये चुनौती बना हुआ
है। दुर्ग और रायपुर पुलिस इस लोमहर्षक हत्याकांड के आरोपियों की तलाश कर
रही है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार रायपुर के महादेव घाट से लगे
खुड़मुड़ा (अम्लेश्वर) गांव में  बालाराम सोनकर अपने पूरे परिवार के साथ
बस्ती से कुछ दूरी पर अपनी बाड़ी में मकान बनाकर रहता था। बालाराम और उसका
परिवार बाड़ी में साग सब्जी का उत्पादन का अपनी आजीविका चालते हैं। घटना
रविवार के रात्रि की बताई जा रही है। अज्ञात हमलावरों ने घर में घूसते ही
सो रहे 65 वर्षीय बालाराम सोनकर उनकी पत्नी 60 वर्षीय दुलारी बाई सोनकरी 28
वर्षीय बहु कीर्तिन बाई पुत्र रोहित तथा नातीन 11 वर्षीय दुर्गेश पर घर
में घुसकर उन पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि हमलावरों ने पहले बलराम
उनके पुत्र रोहित तथा दुलारी बाई को पानी टैंक के पास लेकर गये जहां
उन्होने उन सभी को पानी में डूबो कर हत्या कर दी। जबकि कीर्तिन बाई और
दुर्गेश पर पत्थरों से हमला किया है। दुलारी बाई और दुर्गेश दोनों घर के
बाहर लहुलुहान हालत में कुछ दूरी पर पड़े हुए दिखे। जिसमें से कीर्तिन बाई
की मौत हो चुकी थी जबकि दुर्गेश की संासें चल रही थी उसे तत्काल अस्पताल
में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्गेश ही इस
हत्याकांड का चश्मदीद गवाह भी है।

पुलिस को आशंका है कि इस हत्याकांड
कों अंजाम देने वाले कम से कम चार से पांच हमलावर होगें। इस घटना की सूचना
अमलेश्वर पुलिस थाने को वहां के ग्रामीणों ने दी उन्होंने बताया कि एक
महिला का शव खून से सराबोर घर के अंदर में और दूसरा पानी के टैंक में तैरता
हुआ दिखाई दिया।  सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ ही आला अफसर भी  तत्काल
घटनास्थल पर पहुंचे। कीर्तिन और दुलारी बाई के शव मिलने के  बाद पुलिस की
फोरेंसिक टीम एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची और उसके बाद घर का दरवाजा
खोला गया। और घर के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू की गई। पुलिस को पानी के
टैंक में ही बालाराम और रोहित के शव भी मिले। गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय
दुर्गेश इस हत्याकांड का पुलिस ने चश्मदीद गवाह बताया है। इस हत्याकांड के
बाद दुर्ग तथा रायपुर पुलिस क्ी टीम हत्यरों की संयुक्त रूप से तलाश में
जुटी दोनों जिलों के वरिष्ठ पुलिस अफसर भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस टीम
को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner