रायपुर । प्रदेश में मौसम
का मिजाज बदलने लगा है। इन दिनों दक्षिण से आने वाली नमीयुक्त ठंडी हवा की
प्रबलता बढ़ती जा रही है। इसके चलते बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में
हल्की बारिश के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़
सकते है। मंगलवार को प्रदेश भर में मुंगेली सबसे गर्म रहा। एआरजी मुंगेली
का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के बदलने
से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की बारिश दर्ज की गई।
हालांकि, दोपहर की तपिश बनी रही और तापमान सामान्य होने के बाद भी गर्मी
से लोग हलकान रहे। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
गया, जो सामान्य रहा और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग का कहना है कि
आने वाले दिनों में मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के कुछ
क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते
है। आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा।

Journalist खबरीलाल