रायपुर। ज्वेलर्स द्वारा आभूषण निर्माण के लिये दिए गए सात लाख रूपये मूल्य
के सोने को लेकर कारीगर फरार हो गया। ज्वेलर्स संचालक ने कारीगर के खिलाफ
कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। ज्वेलर्स संचालक की रिपोर्ट पर
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है ।
कोतवाली पुलिस से
मिली जानकारी के अनुसार सदर बाजार सराफा बाजार में विनय कोचर की आभूषण
ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। विनय ने पुजारी बाड़ा में रहने वाले आभूषण
कारीगर राजकुमार जैन को आभूषण बनाने के लिये 141 ग्राम सोना दिया था जिसका
मूल्य सात लाख रूपये बताया गया है। राजकुमार ने आभूषण नहीं बनाये वह सोना
लेकर फरार हो गया। विनय कोचर ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में की और बताया कि
फरार कारीगर राजकुमार मूलत: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर का रहने वाला है।
विनय की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कारीगर की तलाश शुरू कर दी है।

Journalist खबरीलाल