बिलासपुर। अंचलवासियों के लिए अच्छी खबर है। बिलासा
एयरपोर्ट से हवाई सुविधाओं के विस्तार को अब पंख लगने लगे हैं। शुरुआत
बिलासपुर से भोपाल हवाई सुविधाओं में विस्तार से हो रही है। बिलासपुर से
भोपाल के बीच अब सप्ताह में चार दिन हवाई सुविधा का लाभ अंचलवासियों को
मिलेगा। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया पांच जून से बिलासपुर से भोपाल के बीच
उड़ान को मंजूरी दे दी है। बिलासा एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसकी तैयारी शुरू कर
दी है। हवाई सुविधा में विस्तार को लेकर इसे महत्वपूर्ण शुरुआत मानी जा रही
है।
बिलासपुर से भोपाल के बीच सप्ताह में चार दिन हवाई सुविधाएं
मिलेंगी। सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को बिलासपुर से भोपाल के
लिए बिलासा एयरपोट्र से प्लेन रवाना होगा। विमानन कंपनी और केंद्रीय नागर
विमानन मंत्रालय इसे तय करेगा। बिलासा एयरपोर्ट से सुबह 11.30 बजे भोपाल के
लिए उड़ान होगी। बिलासा एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार
केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय से मिली मंजूरी के बाद उड़ान को लेकर शैड्यूल
जारी कर दिया गया है। तीन जून को विमान भोपाल से उड़ान भकर बिलासपुर
पहुंचेगी।
एक
दिन का पूरा ठहराव एयरपोर्ट पर रहेगा। पांच जून को सुबह 11.30 बजे भोपाल
के लिए एयरपोर्ट से उड़ान की शुरुआत होगी। जारी टाइम टेबल के अनुसार भोपाल
से उड़ान भरकर विमान 3.45 बजे बिलासा एयरपोर्ट पहुंचेगा। शाम 4.15 बजे
जबलपुर के लिए उड़ान भरेगा। बिलासा एयरपोर्ट से वर्तमान में बिलासपुर से
दिल्ली जबलपुर और दिल्ली प्रयागराज और बिलासपुर के लिए घरेलू उड़ान की
सुविधाएं मिल रही है। एलायंस एयर कंपनी द्वारा यह सुविधा दी जा रही है।

Journalist खबरीलाल