रायपुर। दिल्ली सीमा में धरना प्रदर्शन पर बैठे किसानों के समर्थन में राज्य के ग्रामीण पंचायत व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने भी एक दिन का उपवास आज रखा है। उन्होने यह भी कहा है कि जब तक किसानों का विरोध आंदोलन जारी रहेगा सप्ताह में एक दिन वे उपवास करेंगे। कृषि कानून पूरी तरह से गलत है इसे केन्द्र सरकार को वापस लेना ही होगा।
केंद्र सरकार के कृषि संबंधी तीन कानूनों के खिलाफ दिल्ली को घेरकर बैठे किसानों का समर्थन बढ़ता जा रहा है। सिंहदेव ने कहा, यह किसानों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए है। हम सभी को उनके लिए आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा, जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं हो जाती अथवा जब तक आंदोलन चलता है, वे सप्ताह में एक दिन उपवास पर रहेंगे। टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर लिखा, हमारे अन्नदाताओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ 23 दिसम्बर को मैं एक दिन के उपवास पर बैठ रहा हूं। सिंहदेव ने लिखा, जो हाथ हमें अन्न देते हैं उनको मोदी सरकार ने ठंढ में ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। हम सभी को किसानों के खिलाफ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
उधर, किसानों के समर्थन में वामपंथी राजनीतिक संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने भी आज उपवास रखा है। माकपा के धर्मराज महापात्र ने बताया कि विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से रायपुर की डॉक्टर आम्बेडकर प्रतिमा के पास सामूहिक उपवास पर बैठे हैं।

Journalist खबरीलाल