00 कापी राइट एक्ट के तहत बना मामला,विवेचना प्रारंभ
कोरबा। ब्रांडेड कंपनी ऊषा के नाम से कोरबा व पाली में नकली सिलाई मशीन बेचने के मामले में ऊषा सिलाई मशीन के विक्रेताओं पर कंपनी द्वारा नियुक्त जांच अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर कोरबा तथा पाली पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पांच दुकानदारों के खिलाफ मामले की जांच प्रारंभ की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊषा इंटरनेशनल कंपनी के द्वारा अपने उत्पादों के नकली प्रोडक्ट की जांच, सर्वे एवं नकली प्रोडक्ट बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए दिलीप कुमार ब्रांड एडी एण्ड रिस्क मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर सीनियर इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर कार्यरत हंै। जिन्हें ऊषा कंपनी ने जांच अधिकारी नियुक्त किया था। वरिष्ठ जांच अधिकारी दिलीप कुमार ने अपने स्तर पर शहर में ऊषा कंपनी के उत्पादों की गोपनीय जांच की और पाया कि मेसर्स चोपड़ा स्टोर्स एवं राजू सिलाई मशीन पावर हाउस रोड के द्वारा ऊषा कंपनी की नकली सिलाई मशीन की बिक्री की जा रही है। इससे कंपनी का नाम खराब होने के साथ ही कंपनी को राजस्व की हानि भी हो रही है। इस जांच के बाद ऊषा कंपनी के नाम से नकली सिलाई मशीन बेचने वाले चोपड़ा स्टोर व राजू सिलाई मशीन के विरुद्ध जांच अधिकारी दिलीप कुमार ने कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट (संशोधित) 1957 की धारा 63 के तहत मेसर्स चोपड़ा स्टोर एवं राजू सिलाई मशीन के संचालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की है।
पाली में 3 व्यवसायियों से नकली सिलाई मशीन बरामद
कोरबा की तरह ही पाली क्षेत्र में भी ऊषा ब्रांड के नाम से नकली सिलाई मशीन की बिक्री का मामला पकड़ में आया है। ऊषा इंटरनेशनल कंपनी के द्वारा नकली उत्पादों को रोकने के लिए नियुक्त ब्रांड एनडी रिस्क मैनेजमेंट के वरिष्ठ जांच अधिकारी दीपक कुमार राय को पाली क्षेत्र में संचालित कृष्णा एजेंसी बस स्टैंड एवं ओम इलेक्ट्रिक एंड एसी पुराना बस स्टैंड के पास तथा अखंड इलेक्ट्रिकल शिव मंदिर रोड पाली के संबंध में इस तरह की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान यह शिकायत सही पाई गई और उपरोक्त दुकानदारों के विरुद्ध अपराध दर्ज करने आवेदन दिया गया। पाली पुलिस ने दीपक कुमारकी रिपोर्ट पर कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 की तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की है। कृष्णा एजेंसी के संचालक नंदकुमार डिक्सेना से 2, ओम इलेक्ट्रिक के संचालक अशोक कुमार जायसवाल से 3 व अखंड इलेक्ट्रिक के संचालक बिहारी राम से 2 नग नकली ऊषा कंपनी की सिलाई मशीन बरामद की गई है।

Journalist खबरीलाल