रायपुर। विधानसभा में आज राज्य में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून
व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। नेता
प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जहां अपहरण व बलात्कार की संख्या गिनाई तो वहीं
अजय चंद्राकर व बृजमोहन अग्रवाल ने यहां तक कह दिया कि अब छत्तीसगढ़ में
रात के वक्त महिलाओं का निकल पाना मुश्किल हो गया है। अब तो यह छत्तीसगढ़
नहीं अपराधगढ़ बनते जा रहा है।
विधानसभा में कानून व्यवस्था की
बिगड़ती स्थिति का मुद्दा गूंजा है। इस पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव सदन
में पेश किया है। तत्काल सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा कराने की मांग की
है। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जयस्तंभ चौक में मर्डर हो जाता
है और पुलिस कुछ नहीं कर पाती, आज लोगों को आपराधिक घटनाओं की वजह से घर
से निकलने में डर लगने लगा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी
तरह बिगड़ चुकी है। तत्काल काम रोककर इस पर चर्चा कराई जाना चाहिए। वहीं
भाजपा विधायक नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कहा नए किस्म के अपराध
घटित हो रहे हैं।वहीं सभापति ने स्थगन प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया है।
स्वीकार नहीं करने को लेकर विपक्षी सदस्यों ने चर्चा की मांग की है। चर्चा
कराए जाने की मांग को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया। शोर-शराबा देखते
हुए विधानसभा की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित की गई। दोबारा जैसे ही सदन
की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष ने फिर हंगामा करना शुरू कर दिया वे सरकार
के जवाब से संतुष्ट नहीं थे।

Journalist खबरीलाल