सूबे के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश में कानून व्यवस्था प्रेस कॉंफ्रेंस किया है. भाजपा के आरोपों को सिरे से नकारते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है और पुलिस बहुत बढ़िया कार्य कर रही है. कोंडागांव प्रकरण के विषय में उन्होंने कहा कि प्रकरण में 7 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है और प्रकरण में तत्काल विधि सम्मत कार्यवाही नहीं करने पर तत्कालीक थाना प्रभारी को निलंबित कर जांच के आदेश दिये गये है.
गृहमंत्री ने कहा कि नक्सल क्षेत्र में हमारा तीन लक्ष्य है नक्सलवाद का ख़ात्मा, आदिवासियों की सुरक्षा औऱ नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास. हमारे प्रयास का असर है कि आज बेगुनह आदिवासियों की हत्या कम हो गई. नक्सली मूलधारा से जुड़ रहे हैं. मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर विभाग की ली गई बैठक और मेरे द्वारा 23 सितंबर की समीक्षा बैठक में महिला विरूद्व अपराधों में तत्काल कड़ी कार्यवाही करने के लिए सभी रेंज, महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है.
नशे के कारोबार में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के विषय में उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से युवा पीढ़ी बर्बाद होती है. इसकों दृष्टिगत रखते हुए समय-समय पर इस विषय की समीक्षा करते हुए सख्त कार्यवाही के लिए सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है.

Journalist खबरीलाल