बिलासपुर। संकीर्ण सड़को में बने आइलैंड को हटाने के लिए आज नगर निगम का
अमला मगरपारा चौक पहुंचा, मगर आइलैंड में ही भगवान बजरंग बली की प्रतिमा
स्थापित होने की वजह से उसे हटाने की कार्यवाही करने पर आस-पास के सैकड़ों
युवक भड़क गए और कार्रवाई का विरोध करने के दौरान हाथापाई की नौबत आ गई। इस
दौरान पुलिस बल ने स्थिति को सम्हालते हुए दर्जनों युवकों को गिरफ्तार कर
तब कहीं जाकर आईलैंड हटाने का काम पूरा हो पाया।
स्मार्ट सिटी
प्रोजेक्ट के ट्रैफिक इंटेलिजेंस सिस्टम के तहत सड़क चौड़ीकरण के साथ ही
मगरपारा में सिग्नल लगाने के साथ ही कैमरे लगाए जाने हैं। इसके लिए शहर की
25 जगहों पर इस तरह का सिस्टम लगना हैं, जिससे सड़क में लगने वाली जाम की
समस्या को खत्म हो जाएगी। साथ ही यातायात नियम तोडऩे वालों के खिलाफ
कार्यवाही भी हो सकेगी। इस प्रोजेक्ट की शुरूवात मगरपारा चौक से की गई,
लेकिन शुरूआत में हो लोगो के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। नगर निगम
का अतिक्रमण अमला सुबह 10 बजे से ही पहुंच गया, लेकिन आइलैंड तोड़े जाने की
भनक किसी को नहीं थी। जैसे ही जेसीबी के साथ पुलिस बल की तैनाती हुई और
रास्ता बंद किया गया वैसे ही लोगों को समझ आ गया कि निगम की टीम आइलैंड को
तोडऩे के लिए पहुची है।
आइलैंड में स्थापित भगवान की प्रतिमा हटाने की
बात सुनते ही लोग भड़कने लगे और आइलैंड को घेर कर निगम की तोडऩे की
कार्यवाही का विरोध करने लगे। अधिकारियों के यह कहने पर कि आइलैंड में
स्थापित भगवान को दूसरे जगह स्थापित किया जायगा, लोग और भड़क गए। रहवासियों
ने कहा कि अन्य चौक में स्थापित धार्मिक चीजों को भी हटाया जाए। धीरे-धीरे
बात बिगड़ती गई और झूमाझटकी की नौबत आ गई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस टीम
ने तत्काल मोर्चा सम्हाला और झूमा-झटकी करने वाले दर्जनों को युवकों को
हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद आइलैंड हटाने की कार्रवाई की गई, इसकी
वजह से लगभग तीन घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा।

Journalist खबरीलाल

.jpg)