Breaking News

कृषि विवि-कॉलेजों में लैब तकनीशियन-लिपिक के 260 पद रिक्त:

post

रायपुर। रायपुर के सरकारी कृषि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में
प्रयोगशाला तकनीशियन और सहायक वर्ग-3 के 260 पद रिक्त हैं। यह जानकारी कृषि
मंत्री रविन्द्र चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
कांग्रेस
सदस्य विनय कुमार भगत ने जानना चाहा कि रायपुर के सरकारी कृषि
विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में विभिन्न श्रेणी के तकनीशियन एवं सहायक
वर्ग-3 के कुल कितने पद स्वीकृत एवं रिक्त हैं? श्रेणीवार बताएं? इसके
जवाब में कृषि मंत्री चौबे ने बताया कि रायपुर में संचालित कृषि
विश्वविद्यालय इसके अंतर्गत संचालित सरकारी महाविद्यालयों में प्रयोगशाला
तकनीशियन के 220 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 154 पद रिक्त हैं। सहायक वर्ग-3
के 127 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 106 पद रिक्त हैं। इस तरह 347 स्वीकृत
पदों में से 260 पद रिक्त हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रिक्त पदों पर कब
तक भर्ती की जाएगी, इसकी समय-सीमा बताना संभव नहीं है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner