Breaking News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 5 हजार 411 पद खाली :

post

00 सवा 12 हजार केन्द्रों का खुद का भवन नहीं
रायपुर।
प्रदेश में
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 5 हजार 411 पद रिक्त हैं। वहीं 12 हजार
250 आंगनबाड़ी केन्द्र स्वयं के भवन में संचालित नहीं हैं। यह जानकारी
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने एक प्रश्न के लिखित
उत्तर में दी।

भाजपा सदस्य शिवरतन शर्मा ने जानना चाहा कि प्रदेश में
कुल कितने आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं एवं उक्त संचालित
आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता व सहायिका के कितने पद रिक्त हैं?
रिक्त पदों पर भर्ती कब तक की जाएगी? उक्त संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में
कितने स्वयं के भवन में संचालित नहीं हो रहे हैं? इसके जवाब में महिला बाल
विकास मंत्री श्रीमती भेडिय़ा ने बताया कि प्रदेश में 51 हजार 556
आंगनबाड़ी/मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं। संचालित आंगनबाड़ी
केन्द्रों में कार्यकर्ता/मिनी कार्यकर्ता के 2176 पद एवं सहायिका के 3235
पद रिक्त हैं। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए समय-सीमा बता पाना संभव नहीं है।
उन्होंने बताया कि इन संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12 हजार 250 स्वयं
के भवन में संचालित नहीं हो रहे हैं। वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार
पर मनरेगा मद से जिला स्तर पर उपलब्ध निधि से राज्य निधि से आंगनबाड़ी
भवनों का निर्माण कराने का प्रयास है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner