रायपुर। सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 मैच खेलने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट
क्रिकेट संघ की शुक्रवार को इंडिगो के विमान से इंदौर के लिए रवाना हो गई
जहां टीम 26 दिसंबर से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश टीम के बीच अभ्यास मैच
खेले जाएंगे।, इसके अलावा 27, 29 व 30 दिसंबर को भी अभ्यास मैच खेले
जाएंगे। इसके बाद वड़ोदरा में 10 जनवरी 2021 से शुरू हो रही प्रतियोगिता
में टीम हिस्सा लेगी। बीसीसीआई ने मैच के शेड्यूल जारी कर दिए हैं।
छत्तीसगढ़ टीम के मुकाबले वड़ोदरा में खेले जाएंगे। टीम की कमान हरप्रीत
सिंह भाटिया को सौंपी गई है।
सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 मैच में
छत्तीसगढ़ का पहला मुकाबला 10 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के साथ दोपहर 12 बजे
से एफबी कालोनी ग्राउंड वड़ोदरा में, दूसरा मैच 12 जनवरी को महाराष्ट्र से
दोपहर 12 बजे से, तीसरा मैच 14 जनवरी वड़ोदरा से दोपहर 12 बजे से, चौथा मैच
16 जनवरी को गुजरात टीम के साथ दोपहर 12 बजे से और पांचवा मैच 18 जनवरी को
उत्तराखंड के साथ दोपहर 12 बजे से, रिलायंस क्रिकेट स्टेडियम वड़ोदरा में
खेला जाएगा।
चार अभ्यास मैच खेलने के लिए आज छत्तीसगढ़ की टीम इंडिगो
के विमान से आज इंदौर के लिए रवाना हुए। छत्तीसगढ़ की टीम में अजय मंडल,
अमनदीप खरे, आनंद राव, हरप्रीत सिंह भाटिया (कप्तान), जीवनजोत सिंह, एम.
बिन्नी सेमुअल, एम. रवि किरन, मो. शहबाज हुसैन (विकेट कीपर), परिवेशधर,
रिषभ तिवारी, सानिध्य हुरकत, शशांक चंद्राकर, शशांक सिंह, सौरभ खरवार, सुभम
सिंह, सुभम अग्रवाल, सौरभ मजुमदार, सुमित रुईकर, विशाल सिंह कुशवाहा व
वीरप्रताप सिंह शामिल है।

Journalist खबरीलाल