Breaking News

राज्यपाल कान्हा नेशनल पार्क में तीन दिन रहकर प्राकृतिक नजारों का उठाएंगी लुत्फ:

post

00 26 से 28 दिसंबर तक रहेंगी प्रवास पर
रायपुर।
राज्यपाल
अनुसुईया उईके साल के आखिरी दिनों में 26 से 28 दिसंबर तक कान्हा नेशनल
पार्क में तीन दिन रहकर प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाएंगी। राज्यपाल पहले
सड़क मार्ग से जाने वाली थी लेकिन सुरक्षा और लंबी दूरी के कारण अब
हेलीकाप्टर से सीधे मंडला जिले के खटिया गेट के पास स्थित हेलीपेड में
उतरेंगी।
कान्हा नेशनल पार्क में हाल ही के कुछ वर्षों में नक्सलियों की
घुसपैठ बढ़ गई और पुलिस ने भी कान्हा के घने जंगलों में नक्सलियों को
मारने में भी कामयाबी हासिल की है।

लिहाजा मंडला और बालाघाट पुलिस संयुक्त
रूप से सरहदी जंगल में लगातार गश्त कर रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ की
राज्यपाल अनुसुईया उईके 26 से 28 दिसंबर तक कान्हा नेशनल पार्क में
प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने आ रही है। पूर्व में राज्यपाल का सड़क
मार्ग से कवर्धा के रास्ते नेशनल पार्क पहुंचने का कार्यक्रम था लेनि
सुरक्षा और लंबी दूरी के मद्देनजर मध्यप्रदेश सरकार ने उनके सड़क मार्ग से
पहुंचने पर व्यवहारिक दिक्कतों से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस की ओर से
मिले सुझावों के बाद राज्यपाल अब सीधे हेलीकाप्टर से कान्हा नेशनल पार्क के
लिए रवाना होंगी। खटिया गेट के पास ही हेलीपेड में वे उतरेंगी और वहीं से
उन्हें गेस्ट हाउस ले जाया जाएगा, जहां पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर
से सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल 29 दिसंबर की सुबह राजधानी रायपुर लौट
आएंगी।
बताया जा रहा है कि कड़ाके की सर्दी के बीच कान्हा नेशनल पार्क
में राज्यपाल उईके तीन दिनों तक प्रकृति के नजारों का आनंद उठाएंगी। गवर्नर
के प्रवास के चलते बालाघाट रेंज आईजी केपी व्येंकटेश्वर राव ने बालाघाट और
मंडला के एसपी को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner