00 आरंग पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद पर दर्ज किया मामला
आरंग।
टुटेला गांव में नवविवाहिता ऊषा सेन को लगातार तीन बेटियां होने की वजह से
सास, ससुर और ननद जहां ताना मारती थीं, तो वहीं पति भी शराब के नशे में घुत
होकर आये दिन उससे मारपीट की घटना को अंजाम देता था। जिससे परेशान होकर
मृतका ने घर के पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। आरंग पुलिस ने इस मामले में
पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु
कर दी है।
आरंग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका बलौदाबाजार
निवासी ऊषा सेन (25) की पांच साल पहले सामाजिक रीति रिवाज से टुटेला आरंग
निवासी चेतन सेन के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद मृतका ने लगातार तीन
बेटियों को जन्म दिया। तीन बेटियों के जन्म के बाद से उसके परिवार वाले उसे
परेशान करने लगे। मृतका की सास राजकुमारी सेन, ससुर कुमार सेन और ननद
डिगेश्वरी सेन तीन बेटी होने की वजह से उसे लगाता ताना मारते थे। इसके साथ
ही मृतका का पति चेन सेन भी शराब पीकर आये दिन उसके साथ मानसिक रुप से
प्रताडित करने के साथ ही मारपीट की घटना को अंजाम दिया करता था। इससे
परेशान होकर मृतका 16 अक्टूबर की रात घर के सेफ्टिक के बगल में बने कमरे
में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या के बाद पुलिस को
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की, तो यह
बात पता चली कि तीन बेटियों को जन्म देने की वजह से उसके ससुरालीजन उसे
शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताणित करते थे। इसकी पुष्टि होने के बाद
आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। आरंग पुलिस के मिली
जानकारी के अनुसार, मृतका ऊषा सेन की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को बताया
कि मृतका की सास राजकुमारी और पति चेतन सेन मनोरोग से पीडि़त है। इससे
परेशान होकर मृतका ने खुद को फांसी के फंदे से लगाकर आत्महत्या कर लिया।
मगर, जब आरंग पुलिस ने इस मामले मृतका के घर वालों से बात की, तो सामने आया
मृतका को लगातार तीन बेटी होने की वजह से उसे ताना मारकर अक्सर परेशान
करते थे। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या की।

Journalist खबरीलाल