रायपुर।
राजेन्द्र नगर पुलिस ने धोखाधड़ी के केस में नरेश कटारिया नामक एक
कारोबारी को इंदौर से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि रायपुर के अनंत
साईं अस्पताल से मशीन की डील कर वह कई महीनों तक घुमाता रहा. इसके बाद
अस्पताल के दबाव में आकर कोई दूसरी मशीन उन्हें थमा दी. मामला की शिकायत के
बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी जिसे आखिर में पकड़ लिया गया है.
मिली
जानकारी के मुताबिक इंदौर निवासी नरेश कटारिया का मेडिकल इक्यूपमेंट का
कारोबार है, जिसका नाम वैष्णवी सेल्स एंड सर्विसेस अस्पताल है. जब अस्पताल
शुरू हुआ तो कैथलैब मशीन के लिए इंदौर के डीलर नरेश कटारिया से 84 लाख में
डीलिंग हुई. अस्पताल की ओर से पहले उन्हें 55 लाख रूपए दिए गए. पर उसने
मशीन नहीं दिया. वह कई महीनों तक झांसे में लेता रहा.
इसके
बाद दबाव डालने पर उसने एक समान भेजा. अस्पताल से जिस मशीन की डीलिंग हुई
थी यह वह मशीन नहीं थी. आरोपी ने उसकी जगह कोई दूसरी मशीन उन्हें थमा दी.
अस्पताल के डायरेक्टर ने इसकी शिकायत राजेंद्रनगर पुलिस से की थी, जिसपर
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है.

Journalist खबरीलाल