थाना : वैशाली नगर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)। सूखे नशे पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, दशहरा मैदान वैशाली नगर में नशीली गोलियों का अवैध कारोबार करते दो आरोपी विनोद तिवारी व अमित नाग गिरफ्तार, 89 गोलियां एवं ₹5,000 नकद जप्त। सूखे नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए थाना वैशाली नगर पुलिस ने दिनांक 22.10.2026 को दशहरा मैदान क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने नशीली गोलियों की अवैध बिक्री की सूचना पर घेराबंदी कर विनोद तिवारी एवं अमित नाग उर्फ भांचा को पकड़ा।
दोनों आरोपियों के कब्जे से अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की कुल 89 गोलियां बरामद की गईं, जिनमें विनोद तिवारी से 59 और अमित नाग से 30 गोलियां मिलीं। आरोपियों से नशीली गोलियों की बिक्री से संबंधित कुल ₹5,000 नकद बरामद किया गया तथा स्कूटी क्रमांक CG 07 CD 6542 का उल्लेख जब्ती संबंधी दस्तावेजों में है। अपराध क्रमांक 387/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी सामने आई है।

Journalist खबरीलाल