Breaking News

शराब पीने के दौरान विवाद, चाकूबाजी में एक युवक की मौत:

post

रायपुर। राजधानी और शहर के सटे गांवों में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम
ही नहीं ले रही है। कल देर रात खरोरा के बेलदार सिवानी के पास प्रायमरी
स्कूल के पास चार-पांच युवक शराब पी रहे थे इसी दौरान विवाद हो गया।
बीच-बचाव करने वाले युवक की चाकूमार हत्या कर आरोपी युवक फरार हो गया।
खरोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

खरोरा पुलिस से
मिली जानकारी के अनुसार तीन-चार युवक प्रायमरी स्कूल के पास शराब पीने बैठे
थे, इसी दौरान पुस्कर सिंह राजपूत (24) और महेश के बीच आपस में विवाद शुरू
हो गया। दोनों एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आए। इस दौरान
ईजराइल कुरैशी (23) बीच-बचाव करते हुए दोनों को विवाद न करने की समझाइश
देने लगा। इस दौरान पुस्कर सिंह ने ईजराइल के पेट पर चाकू घोंप दिया जिससे
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों
ने खरोरा पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद
कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद से आरोपी सहित सभी
युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि पुस्कर सिंह के खिलाफ हत्या
का मामला दर्ज कर सभी युवकों की तलाश शुरु कर दी गई है। घटना की जांच की जा
रही है।  रोजी मजदूरी करने वाले ये सभी युवक आपस में दोस्त हैं और शराब
पीने के बाद इनके बीच विवाद हो गया और यह घटना घटित हो गई है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner