Breaking News

News Gujrat :: क्षमा को खुद से शादी करने पर छूटी नौकरी:

post

गुजरात। वडोदरा के सुभानपुरा इलाके में रहने वाली और खुद से शादी रचाने वाली क्षमा बिंदु को वडोदरा शहर छोड़ना पड़ रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने नौकरी भी छोड़ दी है और किराये का घर भी छोड़ दिया है। क्षमा जिस सोसायटी में रहती हैं वहां मकान मालिक ने समाज के दबाव में आकर मकान खाली करने को कहा जिसके बाद उन्होंने घर खाली भी कर दिया। बता दें कि क्षमा बिंदु वही लड़की है जो कि खुद से शादी रचाकर सुर्खियों में आई थी। सोशल मीडिया में क्षमा की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

वडोदरा के गोत्री स्थित अपने घर में क्षमा ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। इस खास शादी में न तो दूल्हा था और न ही सात फेरे की रस्म पूरी कराने वाला पंडित। शादी में क्षमा के परिजनों के अलावा करीबी दोस्त मौजूद थे। कहा जा रहा है कि देश में इस तरह की पहली शादी है। बीते दिनों क्षमा बिंदु ने एकल शादी करने का एलान किया था। क्षमा ने बिना दूल्हे के सात फेरे लिए। उन्हें सहेलियों व रिश्तेदारों ने हल्दी लगाई। क्षमा बिंदु ने विवादों से बचने के लिए 11 जून को खुद से विवाह कर लिया था।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner