Breaking News

News Amrawati :: केमिस्ट की हत्या मामले को दबाने का आरोप लगाया है नवनीत राणा ने:

post

अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने सिटी कमिश्नर पर केमिस्ट की हत्या मामले को दबाने का आरोप लगाया है। राणा ने कहा कि शहर की पुलिस आयुक्त आरती सिंह ने हत्या को डकैती के तौर पर पेश करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "12 दिनों के बाद वह घटना पर सफाई दे रही हैं। उन्होंने पहले कहा कि यह एक डकैती थी और मामले को दबाने की कोशिश की। अमरावती के पुलिस आयुक्त के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए।"

निर्दलीय सांसद ने यह भी कहा कि उन्होंने मामले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था, जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कार्रवाई की। जांच के लिए एनआईए की टीम अमरावती पहुंची। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि मामला केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया गया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner