Breaking News

News Dongargarh :: पत्रकार का डोंगरगढ़ की लॉज में पंखे से लटका मिला शव:

post

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगढ़ स्थित एक लॉज में रायपुर के एक टीवी पत्रकार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव रविवार शाम को कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। युवक के खुदकुशी करने का कारण पता नहीं चला है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के तिल्दा निवासी संतोष छाबड़िया (37) पुत्र भागचंद छाबड़िया एक टीवी न्यूज चैनल में स्थानीय पत्रकार थे। वह रविवार सुबह करीब 11 बजे डोंगरगढ़ स्थित राधिका पैलेस लॉज में रहने के लिए पहुंचे। वहां कमरा नंबर 15 में रुके थे। बताया जा रहा है कि संतोष ने दोपहर में खाना खाया और फिर अपने कमरे में चले गए। जब शाम करीब 5.30 बजे तक नहीं निकले तो लॉज संचालक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। काफी देर कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो संचालक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर संतोष का शव पंखे से लटका हुआ थ। मामले की जांच चल रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner