रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाले के
रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 15 साल में रमन सिंह की सरकार
ने जो चावल घोटाला किया है, वह हजम नहीं हो रहा है। मैं पहले भी कह चुका
हूं कि रमन सिंह को नरवा गरवा घुरवा बारी और गांव की योजनाएं समझ नहीं
आएंगी। सीएम ने कहा कि भाजपा के पास करने को कुछ नहीं है, इसलिए ऐसे अनर्गल
आरोप लगा रही है। वहीं खुद को कांग्रेस आलाकमान का एटीएम बताए जाने के
बयान पर भी सीएम बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री को आड़े हाथो लिया। उन्होंने
कहा कि 15 साल तक सत्ता में बने रहने के लिए उन्होंने जो किया है, उसी
अनुभव को बता रहे हैं। 15 साल छत्तीसगढ़ को खोखला करने का काम रमन सिंह ने
किया है, अपनी कुर्सी बचाने के लिए वो किसी भी स्तर तक गए हैं।

Journalist खबरीलाल