साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के बड़े भाई नरेश बाबू इन दिनों अपनी चौथी शादी की न्यूज़ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरे हैं कि नरेश बाबू और उनकी तीसरी पत्नी राम्या रघुपति के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले नरेश बाबू और उनकी तीसरी पत्नी का रिश्त तब और ज्यादा खराब हो चला जब एक होटल में ठहरे नरेश पर राम्या ने चप्पल से हमला कर दिया। इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में मौके पर मौजूद पुलिस ने राम्या को रोका और काफी हंगामे के बाद उन्हें होटल से चलता किया। उधर, नरेश भी राम्या पर चिल्लाते नजर आए। दोनों के बीच ऐसी लड़ाई देख लोग भी हैरान हैं। खबरें यहां तक हैं कि नरेश बाबू पवित्रा के साथ चौथी शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
बता दें कि 59 साल के नरेश तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू के सौतेले भाई हैं। नरेश दिवंगत एक्ट्रेस विजया निर्मला और उनके पहले पति के बेटे हैं। बाद में विजया ने महेश बाबू के पिता और एक्टर कृष्णा से शादी कर ली थी। नरेश पर आरोप है कि उनका चक्कर एक्टर पवित्रा लोकेश के साथ चल रहा है और दोनों ने शादी भी कर ली है। हालांकि नरेश ने इन खबरों को अफवाह बताया है।

Journalist खबरीलाल