जांजगीर चांपा। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पड़ोसी ही निकला। आरोपी निगरानी बदमाश ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया फिर बेरहमी से हत्या कर कर दी। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ीभाठा की है।
मिली जानकारी के अनुसार 3 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक घर में महिला की हत्या कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। हत्या से पहले महिला के साथ बेरहमी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी। पुलिस जांच में पता चला कि महिला का पड़ोसी सूरज भोई आदतन अपराधी है। वो घटना से पहले महिला के घर के आस-पास देखा गया था।
इसपर पुलिस ने सूरज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 2 जून की रात में आरोपी महिला के घर के पास से गुजरा तो उसे पता चला कि महिला घर में अकेली है। इसके बाद आरोपी महिला के घर में घुस गया और उससे जबरदस्ती करने लगा। फिर दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Journalist खबरीलाल