Breaking News

News Bilaspur :: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आरोपी फरार:

post

बिलासपुर। जिले में 13 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ fir दर्ज की गई है। आरोपी है की युवक ने पहले लड़की को अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी लड़की को बीते 6 महीने से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था। मामला सरकंडा थाने का है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता 13 वर्षीय कक्षा 7 वी की छात्रा है। उसी के मोहल्ले में रहने वाला युवक आये दिन उसके घर आता जाता था। इस दौरान लड़की को देखकर युवक की नीयत बिगड़ गई। करीब 6 महीने पहले युवक ने लड़की को अपने घर बुलाया। इस दौरन उसने लड़की को फ़ोन पर अश्लील वीडियो दिखाया। इसके बाद उसे बहका कर उससे रेप किया। 

दो दिन पहले आरोपी ने लड़की को फिर से अपने घर बुलाया। वही जब इसकी भनक लड़की की बड़ी बहन को लगी तो उसने छोटी बहन से पूछताछ की। बड़ी बहन के लगातार पूछने पर उसने सारी बात उसे बताई। तब बड़ी बहन से चाइल्ड लाइन की मदद ली और अपनी बहन की काउंसिलिंग कराने के बाद उसे लेकर सरकंडा थाने पहुंची। युवती के बयान के बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner