Breaking News

वैक्सीनेशन को लेकर राजधानी में होगी प्रत्येक शुक्रवार को नियमित वर्चुअल बैठक:

post

रायपुर। कोविड वैक्सीनेशन को लेकर राजधानी में अप्रत्येक शुक्रवार को
नियमित वर्चुअल बैठक आयोजित होगी। जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं शिशु
संरक्षण माह और पल्स पोलियो अभियान की जानकारी हासिल कर जिले के अधिकारियों
को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिला टीकाकरण अधिकारी डा. अनिल परसाई
द्वारा गत दिनों हुई गतिविधियों एवं वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर
विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी दी गई।
डा. परसाई ने बताया कि कोरोना
वैक्सीनेशन को लेकर भारत सरकार से जो भी गाइडलाइन समय - समय पर मिलती है,
उसके तहत गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। वर्चुअल बैठक के माध्यम से
समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का नियमित उन्मुखीकरण किया जा रहा है और
प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। साथ ही माह जनवरी 2021 में चलने वाले शिशु
संरक्षण माह एवं 17 से 19 जनवरी 2021 में आयोजित होने वाले पल्स पोलियो
अभियान पर भी नोडल अधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।

वैक्सीनेशन को
लेकर जिला नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुम्मी नाहिद ने निर्देश दिया है
कि विशेष रूप से शासकीय कर्मचारी एवं अशासकीय क्षेत्र में कार्यरत
स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को कोविड-19 के वैक्सीनेशन के लिए
प्रविष्टि कर दिया जाए और इसका प्रमाण पत्र देने के लिए विकासखंड स्तर के
समस्त अधिकारियों को कहा गया है। इसके अलावा विकासखंड स्तर पर भी एसडीएम या
तहसीलदार की अध्यक्षता में ब्लाक फोर्स की बैठक भी प्रत्येक गुरुवार को
नियमित रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी सुनिश्चित करने को कहा
गया है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का समय सीमा में चिह्नित कर
जानकारी जिला स्तर पर भेजी जाए एवं भारत सरकार की गाइडलाइन का पूर्ण रुप से
पालन किया जाए।

वैक्सीनेशन के लिए दी गई गाइडलाइन के तहत निरीक्षण किया
जाए। वैक्सीनेशन के स्थान पर बिजली, पानी, साफ-सफाई और हवादार कमरे की
व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। उनकी अद्यतन स्थिति से जिला कार्यालय को
भी अवगत कराया जाए साथ ही प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से जिला स्तर पर
राजधानी में वर्चुअल बैठक का आयोजन कर जिला टीकाकरण अधिकारी समस्त
जानकारियों से विभाग को अवगत कराएंगे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner